ऑनलाइन फ्रॉड का बड़ा केस: व्यापारी से उड़े 24.76 करोड़, शक कॉल सेंटर पर
व्यापार: कोच्चि में एक व्यापारी के साथ हुई 24.76 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी मामले में पुलिस को साइप्रस-आधारित कॉल सेंटर की भूमिका पर शक है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2023 से व्यापारी के पैसों को जिन बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था, उनकी जांच जारी है।
ठगी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कैपिटलिक्स से हुई
इस संबंध में कोच्चि साइबर पुलिस ने 1 सितंबर को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता व्यापारी की पहचान निमेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह ठगी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कैपिटलिक्स के जरिए हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैपिटलिक्स, जो अमेरिका में पंजीकृत है, एक ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संचालित करता है।
कैसे हुई धोखाधड़ी?
