चीन के केमिकल प्लांट में धमाका, 2 की मौत:12 लोग लापता, 34 घायल
चीन के लियाओनिंग प्रांत में पैनजिन शहर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 34 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार दोपहर 1:30 बजे हुआ। धमाके के बाद प्लांट में आग लग गई। इस पर सोमवार दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका है।
चीनी मीडिया CCTV के मुताबिक, हादसे के समय नई मशीनें लगाई जा रही थीं। साथ ही मेंटेनेंस का काम भी चल रहा था। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें धुआं उठता दिखाई दे रहा है।