Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

‘मैं भी मिडिल क्लास से हूं, उनकी मुश्किलें समझती हूं’

नई दिल्ली: आम बजट पेश करने से दो सप्ताह पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रविवार को कहा कि वह मध्य वर्ग के दबावों को समझती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह याद दिलाया कि वर्तमान सरकार ने मध्य वर्ग पर कोई नया कर नहीं लगाया है। सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस बजट में आयकर सीमा बढ़ाएगी और मध्य वर्ग के करदाताओं के अलावा अन्य लोगों को भी कुछ राहत देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *