Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग के दौरान एक छोटे से हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से ‘भूल भुलैया 2’ स्टार कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है। इस मामले की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी है।

कार्तिक ने शेयर की फोटो
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने न्यू ईयर वेकेशन से लौटने के बाद अपकमिंग फिल्म शहजादा के एक गाने की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच कुछ घंटों पहले एक्टर ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम में शेयर की, जिसमें उन्होंने बर्फ से भरे एक टब में अपना पैर डाला हुआ है और हाथ में भी बर्फ पकड़ी हुई है। इस फोटो में कार्तिक अपने घुटने की सिकाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पैरों पर ब्लू पैचेस साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘घुटने टूट गए। आइस बकेट चैलेंज अब 2023 में फिर से स्टार्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *