खास खबरफीचर्ड

चीन के मोहरे केपी ओली की लपलपाती जीभ पर नेपाली कांग्रेस ने रखी आग

काठमांडू: नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड के विश्‍वासमत हासिल करने के दिन बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है। प्रचंड को अविश्‍वास प्रस्‍ताव में धोखा देकर सरकार बनाने की उम्‍मीदें पाले पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को बड़ा झटका लगा है। नेपाल की संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने अब ऐलान किया है कि वह बहुमत साबित करने के दौरान प्रचंड का समर्थन करेगी। इससे पहले केपी ओली छोटे-छोटे दलों को साथ मिलाकर अपनी पार्टी को संसद में सबसे बड़ी बनाना चाहते थे ताकि प्रचंड की सरकार को गिराकर खुद सत्‍ता में आ जाएं। नेपाली कांग्रेस के इस मास्‍टर स्‍ट्रोक से उन्‍हें बड़ा झटका लगा है।

नेपाली कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल वर्क कमिटी ने मंगलवार को हुई बैठक में फैसला किया है कि वह प्रचंड के समर्थन में वोट करेगी लेकिन सरकार में शामिल नहीं होगी। पार्टी के संयुक्‍त महासचिव महेंद्र यादव ने इसका ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि हमने संविधान को बचाने के लिए प्रचंड सरकार के समर्थन में वोट देने का फैसला किया है। प्रचंड को समर्थन देने के फैसले पर पार्टी के अंदर काफी मतभेद हैं। इससे पहले सोमवार को प्रचंड ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात करके उनसे अपनी सरकार के लिए समर्थन मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *