Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

PM के कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिली तो भड़के प्रवासी

इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान सोमवार को आयोजन स्थल पर उस समय हंगामा हो गया, जब कई NRI को हॉल में एंट्री करने से रोक दिया गया। वे पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में प्रवेश नहीं कर सके। लंदन के डिप्टी मेयर को भी मेन गेट पर ही रोक दिया गया। एक NRI को मामूली चोट आई।

इस पर कुछ प्रवासियों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- टीवी पर ही आयोजन दिखाना था तो बुलाया क्यों..? इधर इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शुरुआती दौर में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन बाद में इसे ठीक कर लिया गया।

मामला इतना गंभीर हो गया कि पीएम के सामने ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को मंच से माफी मांगनी पड़ी। सीएम ने कहा- माफी चाहता हूं, हॉल छोटा पड़ गया, लेकिन दिल में जगह की कमी नहीं है। इधर, सम्मेलन में आए दो NRI की तबीयत बिगड़ गई, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *