Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार कल, कांग्रेस सरकार को मिलेंगे 7 नए मंत्री

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार रविवार को होगा। राजभवन सूत्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को होगा और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में सात नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान हिमाचल मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि राजभवन सचिवालय ने शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण 8 जनवरी को सुबह 10 बजे राजभवन में हो सकता है। उधर सीएम सुक्खू ने कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावितों की लिस्ट मंजूरी के लिए कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार शाम को दिल्ली के दो दिन के दौरे से शिमला लौट आए हैं। सुक्खू ने कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट में शामिल करने के लिए संभावितों की लिस्ट मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी विधायक धर्मशाला पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *