Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

जम्मू-कश्मीर के 17 नेता कांग्रेस में लौटे:दो महीने पहले आजाद की पार्टी जॉइन की थी

जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने शुक्रवार को फिर से कांग्रेस जॉइन कर ली। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और पूर्व PCC प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं। ये वही नेता हैं, जिन्होंने दो महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) जॉइन की थी। इस दौरान AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

वेणुगोपाल ने नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि वे भारत जोड़ो यात्रा से पहले अपने घर लौट आए हैं, जो दो हफ्ते के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में एक बड़ा आंदोलन बन गई है, इसीलिए इन सभी नेताओं ने कांग्रेस में वापस आने का फैसला किया है।

अखंड भारत चाहने वाले सभी लोग कांग्रेस में शामिल होंगे
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और जब यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर रही है, तो कांग्रेस की विचारधारा वाले और अखंड भारत चाहने वाले सभी लोग पार्टी में शामिल होंगे। मुझे लगता है कि वे दो महीने की छुट्टी पर गए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या DAP प्रमुख गुलाम नबी आजाद के साथ कांग्रेस में लौटने के लिए कोई बातचीत चल रही है, इस पर वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसी किसी भी बातचीत से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *