Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

संजय राउत बोले- जैसे चीन देश में घुसा, वैसे हम कर्नाटक में घुसेंगे

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बढ़ते तनाव के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। संजय राउत ने बुधवार को कहा कि जैसे चीन हमारे देश में घुसा, वैसे ही हम कर्नाटक में घुसेंगे। इस मुद्दे पर किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है।

हम इसे चर्चा के जरिए सुलझाना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री आग लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में भी कमजोर सरकार है और कोई स्टैंड नहीं ले रही है।

सीमा विवाद पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
राउत का यह बयान दोनों राज्यों के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर आया है। मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लिस्टेड है। एकनाथ शिंदे की सरकार को भी इस मुद्दे पर आलोचना और महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के हंगामे का सामना करना पड़ रहा है।

गृह मंत्री के बोलने पर भी कर्नाटक में घुसने नहीं दिया
विपक्ष के नेता अजीत पवार ने पहले ही विधानसभा में सीमा विवाद का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक लोकसभा सदस्य को बेलगाम में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जबकि गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में फैसला लिया गया था कि किसी को भी आने से रोका नहीं जाएगा। लेकिन जब हमारे लोग वहां जा रहे हैं तो कलेक्टर उन्हें रोक रहे हैं। कलेक्टर ऐसा कैसे कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *