Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश मनखे-मनखे एक समान को केंद्र मानकर कर रहे कार्य: मुख्यमंत्री बघेल

बाबा गुरु घासीदास जी ने हमें मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। यह संदेश सभी को एक समान समझना और इसके मुताबिक सत्य निष्ठा से कार्य करने का संदेश है। हम बाबा के संदेशों का पालन कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही संदेश बाबा साहब का भी है, जनगणना के मुताबिक सभी वर्गों को आरक्षण मिले, यह व्यवस्था बाबा साहब ने संविधान में की है। इसके मुताबिक हमने जिलों में तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में आरक्षण की व्यवस्था जनगणना के आधार पर की है।

मुख्यमंत्री ने भिलाई में बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों मजदूरों की सरकार है और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए गुरु घासीदास जी जैसे महापुरुषों के संदेश का पालन करते हुए सब के विकास के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *