भारतवंशी लियो वराडकर आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बने
भारतवंशी लियो वराडकर यूरोपीय देश आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत के मुंबई में रहने वाले उनके पिता अशोक 1973 में आयरलैंड शिफ्ट हो गए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
उन्होंने कहा- लियो वराडकर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को मैं बहुत महत्व देता हूं। दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।
सबसे कम उम्र के आयरीश PM
43 साल के लियो आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। ये उनका दूसरा कार्यकाल है। 2017 में 38 साल की उम्र में वो पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। उनका ये कार्यकाल 2020 तक चला था। इतना ही नहीं वो आयरलैंड के पहले गे PM भी हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1979 को आयरलैंड की राजधानी डबलिन में हुआ था। उनकी मां मरियम का संबंध आयरलैंड से ही था।