Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

ChatGPT के सामने फीका पड़ा गूगल:

इस हफ्ते मेरी पत्नी का जन्मदिन था। मैंने गूगल पर सर्च किया- ‘पत्नी के जन्मदिन को कैसे प्लान करें?’ सामने सैकड़ों वेबसाइट्स आ गईं। मैंने 2-3 वेबसाइट्स में पढ़ा, लेकिन कुछ ठोस नहीं निकाल सका। तभी मेरे एक दोस्त ने कहा- ChatGPT से पूछ के देख।

ChatGPT पर सवाल लिखते ही उसने महज 3 सेकेंड में पूरा प्लान बता दिया कि मैं अपनी पत्नी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए क्या-क्या कर सकता हूं। इस नए टूल को और एक्सप्लोर किया, तो हैरान रह गया।

भास्कर एक्सप्लेनर में हम ChatGPT से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब जानेंगे, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये गूगल जैसे सर्च इंजन की जगह ले लेगा…

सवाल-1 : क्या है ChatGPT, जिसके सामने गूगल भी फीका पड़ा?

जवाब : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर काम करने वाली कंपनी OpenAI ने एक नया चैटबॉट बनाया है। चैटबॉट यानी मशीन से चैट करना, लेकिन इसमें आपको इंसान से बात करने जैसी फीलिंग आएगी। इसका नाम है ChatGPT यानी जेनेरेटिव प्रेट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *