स्पाइसजेट ने रची झूठे ऑडिट की कहानी
इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) ने मंगलवार को स्पाइसजेट के ऑडिट किए जाने के दावे को गलत बताया है। UN बॉडी ने कहा कि स्पाइसजेट के हेड ऑफिस में उनकी विजिट का उद्देश्य ऑडिट या इंस्पेक्शन नहीं था। एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने दुनिया के किसी भी देश में किसी एयरपोर्ट या एयरलाइन का ऑडिट नहीं किया है।
ICAO ने कहा कि यूनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट ऑडिट प्रोग्राम (USOAP) टीम ने इस साल 9 से 16 नवंबर तक ICAO कोऑर्डिनेटेड वैलिडेशन मिशन (ICVM) परफॉर्म किया था। ICVM के एक पार्ट के रूप में सिविल एविएशन अथॉरिटी की सेफ्टी ओवरसाइट की इफेक्टिवनेस को वेरिफाई करने के लिए ICAO की टीमें एयरलाइन इंडस्ट्रीज का दौरा करती हैं, जो एक सामान्य प्रैक्टिस है। ICAO यूनाइटेड नेशंस की स्पेशलाइज्ड एजेंसी है, जो सिविल एविएशन के लिए स्टैंडर्ड और रेगुलेशन तय करती है।
स्पाइसजेट ने 5 दिसंबर को बयान जारी कर क्या कहा था?
5 दिसंबर को स्पाइसजेट ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘ICAO द्वारा यूनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट ऑडिट प्रोग्राम (USOAP) के सतत निगरानी दृष्टिकोण के तहत किए गए ऑडिट में स्पाइसजेट एकमात्र शेड्यूल्ड इंडियन एयरलाइन थी। स्पाइसजेट सेफ्टी सिस्टम के ऑडिट ने भारत को ICAO ऑडिट में अब तक की हाईएस्ट सेफ्टी रैंकिंग हासिल करने में मदद की।’
