Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

ईशान के दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, भारत की आसान जीत

चटगांव: भारतीय टीम बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच हारने के बाद सीरीज गंवा चुकी थी। सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा था। भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की जगह खेल रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) का तूफान आया। उन्होंने दोहरा शतक लगाते हुए 210 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के बल्ले से भी वनडे में 40 महीने बाद शतक निकला। टीम ने 8 विकेट पर 409 रन ठोक दिये। जवाब में बांग्लादेश की पारी 182 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने मैच को 227 रनों की जीता। यह बांग्लादेश की वनडे में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी हार है। वहीं भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। हालांकि बांग्लादेश ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *