Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

चोटिल रोहित की जगह ले सकते हैं ईश्वरन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने पर संशय है। हालांकि, उनके टेस्ट सीरीज से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बुधवार को टीम के कोच राहुल द्रविड ने कप्तान रोहित शर्मा की चोट की अपडेट देते हुए कहा कि रोहित बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे। उनके टेस्ट खेलने पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनके टेस्ट खेलने पर फैसला लिया जाएगा।

राहुल के इस बयान के बाद रोहित के टेस्ट सीरीज नहीं खेलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

बुधवार को मीरपुर में दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी थी। जिसके बाद वे मुंबई लौट आए हैं।इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बांग्लादेश दौरे पर कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया ए की ओर से दोनों अनऑफिशियल टेस्ट में शतक जमाए हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें मौका दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *