छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर के राजकुमार कॉलेज में अजीब ढंग से 12 साल की बच्ची की मौत

रायपुर के राजकुमार कॉलेज(RKC) स्कूल में अजीब ढंग से महज 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। अजीब इस वजह से क्योंकि बच्ची को हुआ क्या ये समझ नहीं आ सका है। मौत से चंद मिनटों पहले बच्ची स्कूल में अपने साथियों के साथ हंस रही थी, डांस कर रही थी। तभी उसे चक्कर आ गया, बच्ची ने कहा उसे कुछ अच्छा महसूस नहीं हो रहा।इसके बाद बच्ची बेसुध होने लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। ये घटना मंगलवार रात की है। बच्ची के परिजनों को सूचित किया गया। बुधवार को वो भी पहुंचे बच्ची का शव उन्हें सौंप दिया गया। बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, हालांकि इससे पहले मौत की गुत्थी सुलझाने के मकसद ये बच्ची का अस्पताल की ओर से पोस्टमार्टम करवाया गया है। गुरुवार को इस मामले की जानकारी सामने आ सकी है।12 साल की बच्ची की मौत कैसे हो गई, स्कूल में भी इस बात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्ची के फेफड़ों में समस्या थी, उसे सांस लेने में तकलीफ अधिक होने की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक होती चली गई, बच्ची को वेंटीलेटर पर ले जाया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। स्कूल प्रबंधन ने इसे मेडिकल मामला बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *