विदेश मंत्री ब्लिंकन बोले- चीन बहुत तेजी से फौजी ताकत बढ़ा रहा, नाटो इससे फिक्रमंद

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और नाटो चीन की तेजी से बढ़ती सैन्य शक्ति और रूस से उसकी नजदीकियों को लेकर फिक्रमंद है। उन्होंने कहा कि नाटो बीजिंग की तरफ से मिल रहे मिलिट्री चैलेंजेस के बारे में विचार कर रहा है।

अमेरिका अपने नाटो सहयोगियों के साथ चीन और रूस के बारे में विचार कर रहा है और इस बारे में वॉशिंगटन में नाटो के डिफेंस मिनिस्टर्स की मीटिंग भी चल रही है। यूक्रेन के मुद्दे पर भी रूस इस वक्त चीन की मदद ले रहा है।

ब्लिंकन ने और क्या कहा
नाटो की मीटिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लिंकन ने कहा- नाटो के मेंबर्स इन हालात से फिक्रमंद हैं। चीन जिन पॉलिसीज पर चल रहा है, वो परेशान और झूठ फैलाने वाली हैं। इसके अलावा जिस तेजी से वो मिलिट्री ताकत बढ़ा रहा, उसे लेकर भी हम नजर रख रहे हैं। उसकी रूस के साथ भी सांठगांठ चल रही है। इसके बावजूद हम चीन से बातचीत करते रहेंगे। जिन मुद्दों पर साथ काम कर सकते हैं, उन पर जरूर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *