बदल जाएगी एशिया की सबसे बड़ी बस्ती धारावी
मुंबई में मौजूद एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी को अडानी ग्रुप रिडेवलप करेगा। अडानी ग्रुप ने सबसे ज्यादा 5,069 करोड़ रुपए की बोली लगाकर इस प्रोजेक्ट को हासिल किया है। बोली लगाने में दूसरे नंबर पर DLF ग्रुप रहा जिसने 2,025 करोड़ रुपए की बोली लगाई, जबकि नमन ग्रुप की बोली रद्द कर दी गई। इस टेंडर में 8 ग्लोबल कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन असल में सिर्फ तीन कंपनियों ने टेंडर जमा किए।
धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट लगभग दो दशकों से अटका हुआ है। धारावी को दुनिया की बड़ी बस्तियों में से एक माना जाता है। ये मुंबई में ऐसी जगह पर है जो रियल एस्टेट के सोने की तरह है। ये मुंबई के मध्य में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के करीब है। बांद्रा-कुर्ला को भारत की रिचेस्ट बिजनेस डिस्ट्रिक्ट माना जाता है। भूमि अधिग्रहण और पुन