Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

पंजाब में मजदूरों पर लाठीचार्ज:संगरूर में CM भगवंत मान के घर की ओर बढ़ने पर दौड़ा-दौड़कर पीटा

पंजाब में बुधवार को प्रदर्शनकारी मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मजदूर अपनी मांगों को लेकर भारतीय खेत मजदूर यूनियन की अगुआई में CM भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेंडू मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तरसेम पीटर और जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा कि ग्रामीण और खेत मजदूर संगठनों के आह्वान पर सांझा मोर्चा की अगुआई में बुधवार को पूरे पंजाब से मजदूरों के साथ-साथ बड़ी तादाद में महिलाएं और नौजवान संगरूर पहुंचे।

लोग सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने अपनी बात रखना चाहते थे। जब वह शांतिपूर्वक तरीके से नारेबाजी करते हुए काफिले की शक्ल में सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोगों की पगड़ियां बिखर गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *