देशफीचर्ड

जेल CCTV लीक केस में जैन ने याचिका वापस ली:ED पर कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया था

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल के CCTV वीडियो लीक मामले में दायर अवमानना याचिका सोमवार को वापस ले ली है। जैन ने ये याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट में जांच एजेंसी ED के खिलाफ लगाई थी। जैन ने आरोप लगाया था कि ED ने कोर्ट में दिए गए अंडरटेकिंग के बावजूद CCTV फुटेज लीक किए। जैन अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

भाजपा ने जारी किए 8 वीडियो
भाजपा लगातार केजरीवाल पर जैन को जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने का आरोप लगा रही है। इसके चलते तिहाड़ जेल के 19 से 27 नवंबर के बीच 8 वीडियो भी जारी किए गए हैं। इसमें जैन मालिश करवाते, बाहर का खाना खाते और जेल सुपरिनटैंडैंट के साथ बात करते दिख रहे हैं। दो वीडियो में कुछ कर्मचारी उनके कमरे की साफ-सफाई करते और बिस्तर संभालते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में जेल की एक सेल दिखाई दे रही है। इसमें कुछ कर्मचारी साफ-सफाई करते और बिस्तर संभालते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट का ये वीडियो 1 अक्टूबर 2022 का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *