फीचर्डमनोरंजन

वरुण धवन-कृति सेनन की ‘भेड़िया’ हुई ऑनलाइन लीक, मेकर्स को लगा झटका

एक के बाद एक बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित्त हो चुकी हैं। कहानी ओरिजनल हो या साउथ फिल्मों का रिमेक, हिंदी सिनेमा के मेकर्स को इसे कामयाब बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसे में रिलीज के दिन ही फिल्म का लीक हो जाना मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा देता है। 25 नवंबर को वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ बड़े पर्दे पर रिलीज की गई। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद ही इसके लीक होने की खबरें आने लगी हैं। कुछ फिल्में लीक करने वाली साइट्स ने ‘भेड़िया’ को एचडी क्वालीटी में अपलोड कर दिया है, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर आसानी से देख सकते हैं।

‘भेड़िया’ का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी भी एक लंबे इंतजार के बाद साथ आई है। इसे देखने के लिए फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही थी, ऐसे में तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और फिल्मीजिला जैसी साइट्स ने इसका एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *