Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

4 करोड़ से संवरेगा राजनांदगांव शहर:मोहरा पुन्नी मेला स्थल विकास के लिए भी 2 करोड़ स्वीकृत

राजनांदगांव के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने राजनांदगांव शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़, मोहरा पुन्नी मेला स्थल विकास के लिए 2 करोड़ और शहर के भीतर अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये यानी कुल 7 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।

बैठक में अधिकारियों को गौठानों में कुक्कुट पालन और फ्लाई ऐश ब्रिक्स जैसे रोजगार मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से धान खरीदी की स्थिति जानी और बारदाने और भुगतान के बारे में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि बारदाने का पर्याप्त प्रबंध है और भुगतान भी 48 घंटे के भीतर हुआ है।

अधिकारियों ने कहा कि कोदो, कुटकी जैसे वनोपजों का वैल्यू एडीशन कर रहे हैं। सरगुजा में जवाफूल की उत्पादन होता है, वहां हालर मिल लगा दी गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि किसानों को जवाफूल का अच्छा दाम मिल रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के माध्यम से 600 करोड़ रुपए निवेश किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण उद्यमियों को बढ़ावा दे सके। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों के लिए बड़ी संभावना है। अब 300 रीपा के माध्यम से इसे बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *