छत्तीसगढ़फीचर्ड

लोगों की आय में वृद्धि के साथ छत्तीसगढ़ को बनाया जा रहा एक समृद्ध राज्य: मुख्य

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज न्यूज चैनल ‘भारत-24’ द्वारा राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित शिखर सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में परिचर्चा के दौरान कहा कि हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और सशक्त राज्य बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है। इसके तहत यहां निवासरत हर वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि हमारा मुख्य ध्येय है।

इनमें किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, पशुपालको के लिए गोधन न्याय योजना, भूमिहीन गरीब मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना तथा आदिवासी-वनवासियों के लिए लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर इनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *