Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मोदी बोले- मैं जनता का सेवक, मेरी औकात ही क्या

तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की गालियों को पोषण का सोर्स बताया था। अब गुजरात में PM ने कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात वाले बयान पर तंज कसा है। सुरेंद्रनगर में सोमवार की सभा में मोदी ने कहा- मैं तो जनता का सेवक हूं, मेरी औकात ही क्या है। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था- चुनाव में पीएम मोदी को औकात दिख जाएगी।

सुरेंद्रनगर में PM ने कहा, ‘कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी को औकात दिखा देंगे। अहंकार है भाइयों अहंकार, मोदी को औकात दिखा देंगे। अरे माई-बाप आप तो राज परिवार से हैं, मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान हूं। मेरी कोई औकात नहीं है। तुम मेरी औकात मत दिखाओ। मैं तो सेवादार हूं, नौकर हूं, सेवादार की कोई औकात नहीं होती है।’

मोदी बोले- औकात बनाने का खेल छोड़ दो भाई
सुरेंद्रनगर में मोदी बोले, ‘तुमने मुझे नीच कहा, नीची जाति का कहा। तुमने मौत का सौदागर कहा, गंदी नाली का कीड़ा कहा। तुम औकात बताने की बात कह रहे हो, हमारी कोई औकात नहीं है। मेहरबानी करके विकास के मुद्दे की चर्चा करो। विकसित गुजरात बनाने के लिए मैदान में आओ। औकात बनाने का खेल छोड़ दो भाई।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *