खेलफीचर्ड

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में चुने गए तो भरोसा नहीं हुआ

रणजी…ईरानी…और इंडिया-ए में दमदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप सेन न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं। न्यूजीलैंड की तेज और बाउंसी विकेट्स पर कुलदीप खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।
26 साल के पेसर कुलदीप सेन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर नेट बॉलर टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन, वीजा क्लियर नहीं होने की वजह से वो ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए।

अब रीवा की रेवांचल एक्सप्रेस (कुलदीप को उसके दोस्त रेवांचल एक्सप्रेस भी कहते हैं) ऑकलैंड, हैमिल्टन और क्राइस्टचर्च में रफ्तार और स्विंग का हुनर दिखाने को तैयार है। टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद कुलदीप सेन ने करियर, परफॉर्मेंस और तैयारियों पर बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *