Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

जांजगीर में CM भूपेश ने ली समीक्षा बैठक:क्वालिटी एजुकेशन पर जोर

जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। सर्किट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई अच्छे से होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि शिक्षकों का समय पर स्कूल आना अनिवार्य किया जाए और इसकी मॉनिटरिंग हो।

सीएम भूपेश बघेल ने स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी सीएम ने दिए।उन्होंने कहा कि स्कूल्स को क्लस्टर में बांटकर विभिन्न गतिविधियां करवाई जाए। स्वामी आत्मानंद स्कूल का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराना है। उन्होंने शिक्षक की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए खुले स्वामी आत्मानंद स्कूल में अगले शिक्षा सत्र से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर का सारा काम पूरा करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *