Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

हिमाचल में कांग्रेस पर बरसे मोदी:बोले- कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार और परिवारवाद

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार प्रदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार, स्वार्थ व भाई-भतीजावाद की गारंटी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनिश्चितता, अराजकता, गुटबाजी व अस्थिरता है। इसलिए हिमाचल में स्थिरता के लिए पुन: भाजपा की सरकार बनानी होगी।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को CM के गृह जिला मंडी के सुंदरनगर और कांग्रेस के गढ़ सोलन में जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने BJP के मिशन रिपीट के लिए केंद्र व राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकारों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 9 लाख घरों में नल में जल दिया है, अब माताएं मुझे आशीर्वाद देंगी।

जयराम सरकार ने हासिल किया विश्वास: PM

PM ने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार ने जो विश्वास हासिल किया है, इसके दम पर प्रदेश की जनता ने भी BJP की सरकार को रिपीट करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की जिस कर्ज माफी का कांग्रेस ने ढिंढोरा पीटा है, किसानों को उसका लाभ नहीं मिला। भाजपा ने सभी किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपए डाले। इसका लाभ राज्य के 9 लाख किसानों को फायदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *