राज्यपाल अनुसुइया उइके बोलीं- हर व्यक्ति गरीब की सेवा करे यही समाज की जरुरत
रायपुर में संत गोबिंदराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शदाणी दरबार तीर्थी स्थल के पास लोगों की मदद की गई। करीब 10 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को अन्न,वस्त्र बांटे गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उरके शामिल हुईं। राज्यपाल ने इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सेवा का संदेश दिया।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा- समाज में हर वर्ग अपनी जिम्मेवारी समझकर यदि गरीबों की मदद करे तो कई समस्याएं खत्म होंगी। आज समाज में इस भाव की सख्त जरूरत है। शदाणी दरबार तीर्थ की सेवा कार्यों से अन्य समुदाय भी सीख सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल ने कहा कि लोगों की सेवा का सीधा अर्थ भगवान की सेवा से जुड़ा है।
