अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सबसे बड़े सैन्‍यभ्‍यास में उड़ाए 240 लड़ाकू विमान

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सोमवार से अपने सबसे बड़े संयुक्त सैन्य हवाई अभ्यास को शुरू किया। इस दौरान दोनों देशों ने 24 घंटे एक मॉक हमले का अभ्यास किया। ये अभ्यास पांच दिनों तक चलेगा। अमेरिकी वायु सेना ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा कि ये युद्धाभ्यास ऑपरेशन विजिलेंट स्टॉर्म है जो सोमवार से शुक्रवार तक चलेगा। इसमें लगभग 240 युद्धक विमान होंगे जो लगभग 1,600 उड़ान भरेंगे। अमेरिका की ओर से आगे कहा गया कि दोनों देशों के बीच ऑपरेशन के लिहाज से ये अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया का ये युद्धाभ्यास उत्तर कोरिया को जवाब देने के लिए है। इससे पहले दोनों देशों ने अगस्त 2017 में इस लेवल का युद्धाभ्यास किया था। उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया की शत्रुतापूर्ण नीतियों का प्रमाण बताते हुए युद्धाभ्यास की निंदा की है। इससे पहले दोनों देशों ने युद्धाभ्यास किया था, जिसके विरोध में उत्तर कोरिया ने समुद्र में मिसाइलें दागी। वहीं अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया की ओर से संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *