बाइडेन ने हिजाब प्रदर्शन का सपोर्ट किया:ईरानी राष्ट्रपति बोले- US प्रेसिडेंट आतंक भड़का रहे
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बीच अराजकता और आतंक भड़काने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दोषी ठहराया है।
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान में जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन किया। उन्होंने कहा- ‘मैं ईरान में विरोध कर रहे लोगों के साहस से हैरान हूं। अमेरिका, ईरान की बहादुर महिलाओं के साथ खड़ा है। ईरान सरकार को लोगों के मौलिक अधिकारों समझना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए। उन्हें हिंसा खत्म कर देनी चाहिए।’
बाइडेन के बयानों से अराजकता फैल रही
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा- ‘अमेरिकी राष्ट्रपति, जो अपने बयानों से दूसरे देश में अराजकता, आतंक और अशांति भड़का रहे हैं, उन्हें ये याद दिला दिया जाना चाहिए की ईरान के धार्मिक नेता आयोतोल्लाह रुहोल्लाह खोमेनी ने अमेरिका को शैतान कहा था।’
