इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की धमाकेदार लिस्टिंग:53% प्रीमियम के साथ 90 रुपए पर लिस्ट हुआ EMIL
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की सोमवार को 53% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई। इसका इश्यू प्राइस 59 रुपए था। NSE पर स्टॉक 90 रुपए और BSE पर 89.40 रुपए में लिस्ट हुआ। इसकी डे रेंज 83.30 से 91.00 रही है। ये 25.50 या 43.22% बढ़कर 84.50 रुपए पर बंद हुए।
ये लिस्टिंग पिछले कुछ दिनों के ग्रे मार्केट के रुझान के अनुरूप हुई है। ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 25-35 रुपए था। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड (EMIL) का IPO 4 अक्टूबर से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था। क्लोजिंग डेट 7 अक्टूबर थी।
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के IPO का प्राइस बैंड 56 से 59 रुपए प्रति इक्विटी शेयर था। IPO का लॉट साइज 254 शेयर्स का था। EMIL के IPO का साइज 500 करोड़ रुपए (6,25,00,000 शेयर्स) था। यानी कंपनी ने इश्यू से 500 करोड़ रुपए जुटाए हैं।