Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

चीन को चिढ़ाने अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में दोबारा भेजा युद्धपोत

दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका और चीन आमने-सामने हैं। चंद दिनों पहले चीन ने दक्षिण चीन सागर के विवादित स्प्रैटली द्वीप समूह के पास एक अमेरिकी युद्धपोत के पहुंचने पर नाराजगी जताई थी। अब अमेरिका ने एक बार फिर अपने दूसरे युद्धपोत को इस विवादित द्वीप समूह के नजदीक भेजा है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि उसने दक्षिण चीन सागर में एक हफ्ते में दूसरे नेविगेशन की स्वतंत्रता वाले ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पहले युद्धपोत के गुजरने के बाद चीनी नौसेना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उसने अमेरिका के यूएसएस बेनफोल्ड डिस्ट्रॉयर को द्वीप समूह से दूर खदेड़ दिया था, हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को खारिज करते हुए नेविगेशन की स्वतंत्रता का नाम लिया था।

दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को खारिज कर चुका है अमेरिका
अमेरिका नियमित रूप से दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता का हवाला देकर नौसैनिक मिशनों को अंजाम देता रहता है। अमेरिका ने हर बार दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को खारिज किया है। अमेरिका का मानना है कि दक्षिण चीन सागर का अधिकतर इलाका अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है, जहां जाने के लिए किसी विशेष देश की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। दक्षिण चीन सागर, दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित पश्चिमी प्रशांत महासागर का हिस्सा है। यह चीन के दक्षिण और पूर्व में, वियतनाम के दक्षिण में, फिलीपींस के पश्चिम में और बोर्नियो द्वीप के उत्तर में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *