कम्युनिस्ट पार्टी की मीटिंग में जिनपिंग की धमकी:ताइवान में ताकत के इस्तेमाल से नहीं चूकेंगे
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना यानी CCP की बैठक शुरू हो गई है। इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- ताइवान में विदेशी ताकतों का दखल है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब तक हमने दखल का करारा जवाब दिया है।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- ताइवान का मसला हमारा आंतरिक मामला है। इसका समाधान हम निकाल लेंगे। हम ईमानदारी और शांतिपूर्ण तरीके से इसे सुलझाना चाहते हैं, लेकिन बल का प्रयोग करना नहीं छोड़ेंगे। हम समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। उन्होंने हांगकांग का जिक्र करते हुए कहा- हांगकांग की स्थिति अराजकता से शासन में बदल गई है।
जिनपिंग की धमकी का जवाब ताइवान ने कई घंटे बाद, लेकिन सटीक अंदाज में दिया। कहा- अगर चीन की तरफ से कोई भी कदम उठाया जाता है तो हम चुप नहीं बैठेंगे। ताइवान की संप्रभुता, लोकतंत्र और आजादी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
