Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

पपाराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन को कौन नहीं जानता है। उनकी फिल्मों ने सिनेमा को कई अच्छी कहानियां दी हैं। जया बच्चन हमेशा से ही खबरों का हिस्सा रही हैं। वो अक्सर सनसनी फैलाती नजर आती हैं। इन सबके बीच जया बच्चन के गुस्से से भी काफी लोग वाकिफ हैं। अक्सर जया बच्चन के ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जिनमें आगबबूला होती दिखती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब एक्ट्रेस अपनी पोती नव्या के साथ दिखीं।

जया को ऐसे देख बौखलाए यूजर्स
‘वूमप्ला’ के शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई में एक फैशन वीक प्रोग्राम के आखिरी दिन जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपनी पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ पहुंचीं। वह कार्यक्रम में पहुंचने से कतरा रही थीं। मीडिया के लोगों को उनकी तस्वीरें क्लिक करते देखकर उन्होंने उनसे उनके प्रोफेशन के बारे में सवाल किया और यह कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर फिर से जया बच्चन का मजाक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *