Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

शिंदे गुट ने EC को भेजे 3 सिंबल

चुनाव आयोग से गदा सिंबल नहीं मिलने के बाद शिंदे गुट ने मंगलवार को 3 नए चुनाव चिह्न की लिस्ट सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक, सूर्य, पीपल का पेड़ और ढाल-तलवार शामिल है। आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना (बालासाहेबांची) नाम दिया है। इसी नाम से पार्टी मुंबई के अंधेरी-ईस्ट में होने वाले विधानसभी उपचुनाव में उतरेगी।

उद्धव गुट का सिंबल मशाल, तीर-कमान का निशान फ्रीज
चुनाव आयोग ने सोमवार को उद्धव गुट को ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ नाम और मशाल निशान दिया था। 8 अक्टूबर को आयोग ने दोनों गुट के बीच लड़ाई को देखते हुए तीर-कमान का सिंबल फ्रीज कर दिया। आयोग ने फैसले में कहा- शिवसेना के मूल नाम पर फैसला आने तक कोई भी गुट पार्टी के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

उद्धव ने चुनाव आयोग को दिए थे तीन नाम और तीन निशान
उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी थी कि उप चुनाव के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को तीन नाम और तीन निशान के विकल्प दिए थे। निशान में त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल शामिल थे। वहीं, पार्टी के नाम शिवसेना बाला साहेब ठाकरे, शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकर ठाकरे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *