दक्षिण अफ्रीका से आई 502 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आए नाशपाती और हरे सेब के कंटेनर से ड्रग्स बरामद की गई है। ड्रग्स की कीमत करीब 502 करोड़ रुपए है। DRI मुंबई की खुफिया जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। दरअसल, कंटेनर में ड्रग्स की जानकारी मिलने के बाद 6 अक्टूबर को न्हावा शेवा पोर्ट पर कंटेनर को रोक दिया गया। कंटेनर की में हाई क्वालिटी कोकीन से बनी 50 ईंटें सेब के बक्से में छुपी मिलीं, जिसमें सभी ईंट का वजन 50.23 किलो था।

यह हाल के दिनों में कोकीन की सबसे बड़ी बरामदगी है, जिसे समुद्री कंटेनर से तस्करी के लिए लाया गया था। वहीं मामले में शामिल सभी आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिस कंटेनर में ड्रग्स मिले हैं। उसके इंपोर्टर के नाम पर सात दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका आई संतरे की खेप में 198 किलो मेथ और 9 किलो कोकीन जब्त की गई थी। इसकी कीमत 1476 करोड़ रूपए थी। इंपोर्टर को DRI ने वाशी से गिरफ्तार किया था। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के वाशी में एक ट्रक जांच के लिए रोका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *