दशहरे पर अपने गांव पहुंचे पंकज त्रिपाठी, फैमिली के साथ इस अंदाज में मनाई छुट्टियां

देशभर में धूमधाम से विजयादशमी का त्यौहार मनाया गया। मुंबई और बड़े शहरों में भी लोग जश्न में डूबे हुए थे। वहीं मुंबई की चकाचौंध से दूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने गांव पहुंचे। यहां वे अपने परिवार और गांव की गालियां में छुट्टियां मनाते नजर आए। गुरुवार को छुट्टी मनाने के बाद पंकज त्रिपाठी वापस मुंबई लौट गए हैं। आइए दिखाते हैं पंकज त्रिपाठी की तस्वीरें।

दरअसल इस बार मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक महीने बाद अपने गांव आये थे। पिछले महीने ही उनके द्वारा गांव में सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया गया था। जिसका वे मुआयना करने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *