खेलफीचर्ड

लॉर्ड्स में करियर का आखिरी मुकाबला खेल रही हैं झूलन

चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी शनिवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी। उन्हें आज दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का रुतबा मिला हुआ है। लेकिन, क्या आपको पता है कि आज से 25 साल पहले क्रिकेट ग्राउंड में झूलन की एंट्री एक बॉल गर्ल ( बाउंड्री के बाहर से बॉल उठाने वाली लड़की) के रूप में हुई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले झूलन ने खुद इस बात का खुलासा किया। 39 साल की इस गेंदबाज ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में बताया- ‘मैं कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 1997-वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में बॉल उठाने गई थी। वहां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला गया था। तभी मैंने पहली बार महिला क्रिकेट मैच देखा। वहीं मैंने क्रिकेट को करियर बनाने का फैसला किया और इंडिया खेलने का सपना देखा’

एक सवाल के जवाब ने झूलन ने कहा- ‘मैंने अपने करियर में कई वर्ल्ड कप खेले, लेकिन एक भी नहीं जीत सकी। इस बात का मलाल है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *