फीचर्डविदेश

पाकिस्तानी ISI एजेंट नेपाल में मारा गया

नेपाल के काठमांडू में 19 सितंबर को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इंटेल एजेंसी ने बड़ा खुलासा किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटेलिजेंस एजेंसी ने बताया कि मारा गया व्यक्ति पाकिस्तानी ISI एजेंट था। वह भारत भारत में जाली नोट भी सप्लाई करता था। इतना ही नहीं उसके कनेक्शन्स दाऊद की D कंपनी से भी थे।

फिलहाल हत्या किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई है।

नेपाल में बिजनेस करता था मृत ISI एजेंट
19 सितंबर को हत्या के बाद इस व्यक्ति की पहचान एक बिजनेसमैन के तौर पर हुई थी। आज यानी 22 सितंबर को इंटेलिजेंस एजेंसी ने खुलासा करते हुए कहा- 55 साल का लाल मुहम्मद ISI एजेंट था। वो पाकिस्तान और बांग्लादेश से नेपाल और भारत में फर्जी भारतीय नोट सप्लाई करता था। वह नेपाल आने वाले दूसरे ISI एजेंट्स को पनाह भी देता था। इसके अलावा वह दाऊद की डी गैंग के संपर्क में भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *