Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

7 राज्यों ने दिया राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव:कांग्रेस कमेटियों ने कहा- राहुल ही बनें अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले 7 राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पास किया है। हाल ही में महाराष्ट्र, बिहार,जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने इसका प्रस्ताव पास किया, जबकि राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ पहले ही इसे मंजूरी दे चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 23 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 17 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है।

अभी सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं, जबकि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसी वजह से अब तक पार्टी के अंदर अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बनी है।

राहुल ने कहा था- चुनाव बाद इस पर बात करूंगा
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 9 सितंबर को तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा था कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर बाद में बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा- मैंने इस पर अपना फैसला कर लिया है, मेरे मन में अब कोई भ्रम नहीं है। अगर मैं चुनाव नहीं लड़ा, तो आपको इसकी वजह भी बता दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *