खेलफीचर्ड

IPL में अब 15 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी टीम!

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले महीने शुरू हो रहे घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक नया प्रयोग करने जा रही है।बीसीसीआई इस टूर्नामेंट से इंपैक्ट प्लेयर के नए नियम को लागू करेगी। घरेलू टूर्नामेंट में अगर यह नियम पूरी तरह से सफल हो जाता है तो इसे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी ही लागू किया जाएगा। इस नियम के मुताबिक मैच के दौरान के टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जा सकेगा।

ऐसा नहीं है कि यह पहली बार किसी खेल में लागू हो रहा है। क्रिकेट से पहले इंपैक्ट प्लेयर का नियम फुटबॉल, रग्बी और बास्केटबॉल जैसे खेलों में पहले से ही जारी है, जिसमें मैच के दौरान ही टीम अपने खिलाड़ियों में बदलाव कर सकती है।

बता दें कि बीसीसीआई इस नियम को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और उसने सभी राज्य क्रिकेट बोर्ड को इसे लेकर एक सर्कुलर भेजा है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि, ‘टी20 क्रिकेट जिस तेजी के साथ लोकप्रिय हो रही है उसे देखते हुए यह जरूरी है कि हम इस खेल में कुछ नई चीजों को पेश करें। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में नई चीजें आने के बाद यह और अधिक आकर्षक हो जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *