Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

गहलोत जिंदाबाद का नारा नहीं लगाया तो उठा लेगी पुलिस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने लोगों को धमकाते हुए कहा- ‘यहां किसी को नारा लगाना है तो केवल राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाना है।’ अगर किसी ने इन दो के अलावा तीसरा नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी। बंद कर देगी और केस लग जाएगा। बाद में मुझे मत कहना।

नागर मंगलवार को जयपुर से करीब 60 किमी दूर दूदू की जिस सभा में जनता को धमका रहे थे, वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा थी। मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले ही नागर जनता को धमका रहे थे। दूदू में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का उद‌्घाटन करने के साथ कई विकास के कामों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

नागर ने लोगों से कहा- कोई किसी के नारे नहीं लगाएंगे, दो नारे मैंने बताए हैं। राजीव गांधी अमर रहे, अशोक गहलोत जिंदाबाद, तीसरा कोई किसी का नारा नहीं लगाएगा। तीसरा नारा लगाना है तो उठकर जा सकता है। फिर मुझे दोष मत देना। केवल आपको ताली बजानी है बस। नारे केवल दो ही लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *