लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे अजय देवगन:बेटे युग के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद
देशभर में गणेश चतुर्थी धूम-धाम से मनाई जा रही है। बॉलीवुड में भी कई सितारे बप्पा का घर में स्वागत करते है तो कोई उनके दरबार में जाकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन बेटे युग के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस बीच एक्टर ब्लू एंड व्हाइट कुर्ता में नजर आ रहे हैं। अजय ने माथा टेक कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। अजय के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सिंघम’। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही गोलमाल-5, भोला, मैदान जैसी दमदार फिल्मों में नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरु कर दी है।
