फीचर्डव्यापार

रिलायंस ने खरीदी सेंसहॉक की 79.4% हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी सेंसहॉक में 79.4% हिस्सेदारी हासिल की है। ये डील 32 मिलियन डॉलर (करीब 255 करोड़ रुपए) में हुई है। रेगुलेटरी अप्रूवल्स के बाद इसके साल के अंत तक क्लोज होने की संभावना है। 2018 में स्थापित सेंसहॉक सोलर एनर्जी जेनरेशन इंडस्ट्री के लिए सॉफ्टवेयर-बेस्ड मैनेजमेंट टूल्स डेवलप करती है। कंपनी ऑटोमेशन के इस्तेमाल से सोलर प्रोजेक्ट की प्लानिंग से लेकर प्रोडक्शन में मदद करती है।

न्यू अनर्जी में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश
रिलायंस जामनगर में फुली इंटीग्रेटेड न्यू एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित कर रही है, जिसके लिए वो 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी 4 नई गीगा फैक्ट्रियों का निर्माण कर रही है। एक में फोटोवोल्टिक पैनल बनेगा। दूसरी फैक्ट्री एनर्जी स्टोरेज के लिए है। तीसरी फैक्ट्री ग्रीन हाइड्रोजन और फ्यूल सेल सिस्टम के लिए है। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपनी AGM में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एक नई गीगा फैक्ट्री की भी घोषणा की थी।

कॉस्ट कम होगी और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी ने कहा, ‘सेंसहॉक के सहयोग से हम ग्लोबल लेवल पर सोलर प्रोजेक्ट के लिए सबसे लोएस्ट LCoE (लेविश्ड कॉस्ट ऑफ इलेक्ट्रिसिटी) देने के लिए कॉस्ट कम करेंगे, उत्पादकता बढ़ाएंगे और ऑन-टाइम परफॉर्मेंस में सुधार करेंगे। यह एक बहुत ही एक्साइटिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है और मुझे विश्वास है कि RIL के सपोर्ट से, सेंसहॉक मल्टीफोल्ड ग्रोथ करेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *