Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणपति का स्वागत धूमधाम से करती हैं। इस मौके पर उनके घर में रौनक देखते ही बनती है । इस बार शिल्पा का पैर फ्रैक्चर था लेकिन इसके बावजूद शिल्पा ने धूमधाम से गणपति जी का विसर्जन किया है। जिसके कई वीडियो और फोटोज सामने आए है। वीडियो में शिल्पा पूरे परिवार के साथ गणेश विसर्जन करते हुए नजर आईं। इतना ही नहीं टूटे हुए पैरों के साथ शिल्पा ने गणपति विसर्जन के मौके पर अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ जमकर डांस किया है। वीडियो में शिल्पा ने लेमन यलो कलर का प्रिंटेड शरारा ड्रेस पहना तो उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान भी शिल्पा की ड्रेस से मैचिंग कुर्ता पहने हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *