Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थक अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा

वॉशिंगटन: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और उनके समर्थक अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। बाइडेन ने अमेरिकियों से उन चरमपंथियों का सामना करने का आह्वान किया, जो सत्ता की चाह में राजनीतिक हिंसा की लपटों को हवा देते हैं। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नवंबर में होने हैं। गुरुवार को फिलाडेल्फिया में अपने संबोधन में बाइडेन ने कहा कि आज समानता और लोकतंत्र खतरे में है। अपने पूर्ववर्ती पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज बहुत कुछ ऐसा हा रहा है, जो सामान्य नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप और उनके ‘एमएजीए’ (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) अभियान से जुड़े रिपब्लिकन अतिवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा वे हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *