Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

और बुरा हुआ ‘लाइगर’ और ‘कार्तिकेय 2’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल

पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर फिल्में कुछ खास बिजनस नहीं कर पा रही हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में ‘लाइगर’ और ‘कार्तिकेय 2’ की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। ‘लाइगर’ को तो रिव्यूज ही निगेटिव मिले थे लेकिन जिस ‘कार्तिकेय 2’ की तारीफ के कसीदे पढ़े जा रहे थे, उसकी हालत तो उससे भी खराब है। मंगलवार को दोनों की कमाई बहुत खराब रही है।

पूरे भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुईं ‘लाइगर’ और ‘कार्तिकेय 2’ के बिजनस की बात करें तो सोमवार के मुकाबले इसमें और ज्यादा कमी आई है। इनकी कमाई के आंकड़े की बात करें तो ‘लाइगर’ ने पूरे देश में सभी भाषाओं में केवल 1.34 करोड़ रुपये और हिंदी की बात करें तो मात्र 1 करोड़ रुपये की कमाई करें।

बॉलीवुड बायकॉट का झंडा बुलंद करने वाले ‘कार्तिकेय 2’ की बहुत तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इसके बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से इन झंडाबरदारों को बहुत निराश हाथ लगेगी क्योंकि फिल्म ने सभी भाषाओं में मंगलवार को केवल 1.16 करोड़ और हिंदी में मात्र 48 लाख रुपये की कमाई की है। इन आंकड़ों के बाद अब फिल्म से कोई उम्मीद रखना बेमानी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *