Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा, सीएम बघेल ने अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को स्टेट यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में प्रदेश में चल रहे नक्सल अभियन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश के नक्सल विरोधी अभियान में और तेजी लाने अधिकारियों की राय ली गई। यह बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा प्रदेश के गृह विभाग व केन्द्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुखों की उपस्थिति में हुई।

बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात राज्य और केन्द्रीय सुरक्षाबलों के जवानों के कल्याण संबंधी चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषतः महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और उड़ीसा के उन मार्गों पर सुरक्षाबलों द्वारा सतत् निगरानी के निर्देश दिये गये, जहां से नक्सलियों का आवागमन होता है और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में राज्य में नक्सल मोर्चे पर प्रगति समेत जनसुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ राज्य में ‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’ की त्रिवेणी रणनीति के फलस्वरूप नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ-साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *