एफडी पर 8% से ज्यादा ब्याज कमाने का मौका दे रहे हैं ये बैंक
नई दिल्ली: मई से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ाना शुरू किया है। हाल में उसने पॉलिसी रेट में आधा फीसदी का इजाफा किया। इसके बाद बैंकों ने भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंकों ने कर्ज पर ब्याज दरों को बढ़ाने के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की दरों में भी इजाफा किया है। इससे जहां लोन महंगा हुआ है, वही डिपॉजिट करने वालों को फायदा हुआ है। जब फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें बढ़ती हैं तो सबसे ज्यादा खुशी सीनियर सिटीजंस (Senior Citizens) को होती है। कारण है कि बड़ी संख्या में बुजुर्ग ब्याज आय पर निर्भर करते हैं। बैंक इंटरेस्ट उनकी गुजर-बसर का मुख्य जरिया होता है। पिछले कुछ सालों में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें कई दशक के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। हालांकि, दोबारा इनमें सुधार हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई है। बुजुर्गों को इन बैंकों ने अतिरिक्त ब्याज का फायदा दिया है। लेकिन, इस बढ़ोतरी के बावजूद ये 7 फीसदी से कम ही हैं। आइए, यहां उन बैंकों के बारे में जानते हैं जो सीनियर सिटीजंस को 8 फीसदी से ज्यादा या उसके आसपास ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
