फीचर्डव्यापार

EPFO से जून में जुड़े 18.36 लाख नए मेंबर, 43% से ज्‍यादा का उछाल

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जून 2022 में शुद्ध रूप से 18.36 लाख नए सदस्य जोड़े। यह संख्या एक साल पहले के समान महीने में जोड़े गए 12.83 लाख नए सदस्यों की तुलना में 43 फीसदी अधिक है। श्रम मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि वेतन पर रखे गये कर्मचारियों (पेरोल) को लेकर ईपीएफओ के आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 में शुद्ध रूप से 18.36 लाख सदस्य इस भविष्य निधि निकाय से जुड़े। इस साल जून में जोड़े गए सदस्यों की संख्या मई 2022 की तुलना में 9.21 फीसदी बढ़ी है।जून महीने के दौरान जोड़े गए कुल 18.36 लाख सदस्यों में से लगभग 10.54 लाख सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के सामाजिक सुरक्षा कवर के दायरे में आए।

उम्र के आधार पर पेरोल आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के दौरान सबसे अधिक इजाफा 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ। इस दौरान इस आयुवर्ग के 4.72 लाख सदस्य जुड़े।

आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली अग्रणी बने हुए हैं। इन राज्यों ने जून 2022 के दौरान शुद्ध रूप से 12.61 लाख सदस्य जोड़े। वहीं, महिलाओं की संख्या शुद्ध रूप से 4.06 लाख रही। ईपीएफओ अप्रैल 2018 से पेरोल आंकड़ा जारी कर रहा है। इसमें सितंबर 2017 के बाद के आंकड़ों को शामिल किया गया है। इस कुछ हद तक संकेत म‍िलता है क‍ि संगठ‍ित क्षेत्र में रोजगार की हालत कैसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *